जनसाधारण एक्स को छपरा से सीवान आने में लगे 18 घंटे

सीवान : छठ पर्व बीतने के बाद अपने परिवार का पालन पोषण को लेकर मजदूरी की तलाश में परदेशी वापस लौट रहे है. लेकिन ट्रेनों के लेट होने से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. बताते चले कि छपरा से चलकर सीवान के रास्ते मुंबई को जाने वाली 15101 जनसाधारण एक्सप्रेस […]

सीवान : छठ पर्व बीतने के बाद अपने परिवार का पालन पोषण को लेकर मजदूरी की तलाश में परदेशी वापस लौट रहे है. लेकिन ट्रेनों के लेट होने से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. बताते चले कि छपरा से चलकर सीवान के रास्ते मुंबई को जाने वाली 15101 जनसाधारण एक्सप्रेस को छपरा से सीवान आने में लगभग 18 घंटे का समय लग गया.

सप्ताह में एक बार प्रत्येक मंगलवार को छपरा से खुलने वाली जनसाधारण एक्सप्रेस मंगलवार को नहीं खुल कर बुधवार की संध्या लगभग पांच बजे सीवान पहुंची.
लेकिन यात्री तो अपने ट्रेन के इंतजार में मंगलवार की शाम से स्टेशन पर बैठे रहे. सीवान स्टेशन पर ट्रेन आते ही यात्री उमड़ पड़े. यात्री अभिमन्यु प्रसाद, सुग्रीव सिंह ने बताया कि हमलोग इसी ट्रेन से कल्याण अपनी रोजी रोटी की तलाश में जाते है.
सीवान से मात्र एक ही ट्रेन सप्ताह में उक्त स्टेशन जाती है. जिसका इंतजार मंगलवार से ही कर रहे हैं. हमलोगों को स्टेशन पर काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >