मां संतोषी माता मंदिर में चोरी, कंगन, नथिया और मंगलसूत्र समेत दो लाख के आभूषण ले गये चोर

सीवान : नगर थाने के शेखर सिनेमा के सामने स्थित मां संतोषी माता के मंदिर से अज्ञात चोरों ने संतोषी मां को पहनाये गये करीब दो लाख के कीमती आभूषण की चोरी कर ली है. घटना की जानकारी होने पर संतोषी माता मंदिर समिति के सचिव श्याम नांगलिया ने नगर थाने में अज्ञात चोरों के […]

सीवान : नगर थाने के शेखर सिनेमा के सामने स्थित मां संतोषी माता के मंदिर से अज्ञात चोरों ने संतोषी मां को पहनाये गये करीब दो लाख के कीमती आभूषण की चोरी कर ली है. घटना की जानकारी होने पर संतोषी माता मंदिर समिति के सचिव श्याम नांगलिया ने नगर थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है.

घटना के संबंध में श्याम नांगलिया ने बताया कि मंदिर के जीर्णोद्धार का काम चल रहा है. इसी कार्य के लिए मंदिर के गुंबद को तोड़ा गया है. रात में ऊपर के रास्ते से अज्ञात चोरों ने मां के एक हाथ का चांदी का कंगन, करीब दो किलो चांदी की बनी छतरी, सोने का नथिया, मांग टीका तथा मंगलसूत्र की चोरी कर ली. उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी सुबह में हुई जब मंदिर के कार्यकर्ता मंदिर की सफाई करने के लिए पहुंचे. मंदिर समिति के लोगों ने इसकी सूचना नगर थाने को दी. मौके पर पहुंच कर पुलिस ने मामले की जानकारी ली.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >