132 समितियों ने नहीं की गेहूं की खरीदारी

जिले में गेहूं की कटनी समाप्त हो गयी है. इसके बाद भी जिला प्रशासन के लाख कवायद के बाद भी गेहूं खरीद की रफ्तार सरकारी क्रय केंद्रों पर नहीं पकड़ पा रही है. खरीद शुरू होने के 52 दिन बाद भी 132 क्रय केंद्रों में अभी तक एक छटांक खरीदारी नहीं हुई है

सीवान. जिले में गेहूं की कटनी समाप्त हो गयी है. इसके बाद भी जिला प्रशासन के लाख कवायद के बाद भी गेहूं खरीद की रफ्तार सरकारी क्रय केंद्रों पर नहीं पकड़ पा रही है. खरीद शुरू होने के 52 दिन बाद भी 132 क्रय केंद्रों में अभी तक एक छटांक खरीदारी नहीं हुई है. 52 किसानों से अब तक मात्र 143.500 एमटी गेहूं की खरीद हुयी है. रबी विपणन मौसम 2024-25 में गेहूं खरीद के लिये 168 समितियों का चयन प्रशासनिक स्तर पर हुयी थी. समितियों के चयन होने के बाद सभी को को-ऑपरेटिव बैंक से गेहूं की खरीद के लिये सीसी की राशि भी जारी कर दी गयी थी. लेकिन चयनित समितियों में से अब तक 132 समितियों ने खरीद शुरू नहीं की है. जिसका संज्ञान लेने के बाद जिला सहकारिता पदाधिकारी सौरभ कुमार ने ऐसे सभी समितियों के अध्यक्ष और प्रबंधक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. इन समितियों को जारी किया गया है नोटिस चयनित होने के बाद गेहूं खरीद नहीं करने वाले समितियों में जीरादेई प्रखंड के अकोल्ही, भरौली, चंदरौली गंगौली, चांदपाली, छोटका मांझा, जीरादेई व्यापार मंडल, जीरादेइ, हसुआ, सीवान सदर प्रखंड के बघड़ा, चनौर, धनौती, जियांय, नथूछाप, पिठौरी, सियाड़ी, सिसवन प्रखंड के बघौना, भीखपुर, ग्यासपुर, रघुनाथपुर प्रखंड के चकरी, गोपीपतियांव, करसर, नरहन, निखती कला, पंजवार, टारी, रघुनाथपुर व्यापार मंडल, पचरूखी प्रखंड के भरतपुरा, हरदिया, महुआरी, पचरूखरी, पपौर, उखई, नौतन प्रखंड के गंभीरपुर, खलवा, मठिया, नरकटिया, नौतन व्यापार मंडल, नौतन, मैरवा प्रखंड के बभनौरी, बड़गांव, इग्लिश,मुडियारी, सेवतापुर, हुसैनगंज प्रखंड के बड़रम, छाता, गोपालपुर, हथौड़ा, खानपुर खैराटी, खरसंडा, मचकना, पश्चिमी हरिहांस, पूर्वी हरिहांस, पकवलिया, महाराजगंज प्रखंड के हजपुरवा, माधोपुर, पटेढ़ा, तेघड़ा, हसनपुरा प्रखंड के गायघाट, हरपुर कोटवा, लहेजी, मंद्रापाली, पियाउर, शेखपुरा, तेलकथू, उसरी बुर्जुग, गुठनी प्रखंड के बलुआं, पूर्वी गुठनी,पश्चिमी गुठनी, जतौर, पड़री, सोहागरा, गोरेयाकोठी प्रखंड के बिंदवल, हरपुर, हेतिमपुर, जामो, महम्मदपुर, मुस्तफाबाद, सानी बसंतपुर, सरारी दक्षिण, सतवार, दरौली प्रखंड के अमरपुर, चकरी, दोन बुर्जुग, डुमरहर, हरनाटार, कृष्णापाली, कुमटी भिटौली, सरहरवां, सरना, तियर, दरौली व्यापार मंडल सहित अन्य शामिल हैं. विभागीय आदेश के अनुरूप कार्य नहीं करने पर बीसीओ से शोकॉज-विभागीय आदेश के अनुरूप कार्य नहीं करने पर जिले के सभी 19 प्रखंड सहकारिता पदाधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. सभी से तीन दिनों के अंदर जिला सहकारिता पदाधिकारी सौरभ कुमार ने जवाब मांगा है. बिहार राज्य सहकारी बैंक के एमडी की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गयी थी. जहां गेहूं खरीद, सीएमआर आपूर्ति एवं अन्य विभागीय कार्यों की समीक्षा की गयी थी. समीक्षा के दौरान पाया गया कि समिति में 50-50 किसानों का निबंधन कराने का निर्देश दिया गया था. लेकिन लक्ष्य के अनुसार निबंधन नहीं किया गया है. गेहूं खरीद भी लक्ष्य के अनुरूप नहीं हो रहा है. सीएमआर आपूर्ति भी नियमानुसार नहीं किया जा रहा है. अधिकांश समितियों में सीएमआर आपूर्ति लंबित है और 72 घंटे के अंदर सीएमआर देने का नियम है. साथ ही समितियों का निरीक्षण भी नहीं किया जा रहा है. एक माह में 4 समितियों का निरीक्षण किये जाने का नियम है. आदर्श पैक्स प्रोत्साहन योजना के संबंध में जानकारी मांगी थी लेकिन उपलब्ध नहीं कराया गया है. डीसीओ ने कहा है कि यदि निर्धारित समय तक स्पष्टीकरण प्राप्त नहीं होता है तो माना जायेगा कि आप सभी को आरोप के संबंध में कुछ नहीं करना है और अग्रेतर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >