कोर्ट परिसर में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट

सीवान : गुरुवार को डीआरडीए कार्यालय के सामने एकाएक लोगों का भीड़ लग गयी. लोगों ने जब भीड़ के पास पहुंची तो देखा कि पति-पत्नी के बीच झगड़ा हो रहा है. इस मामले में लड़की पक्ष से लड़की की मां चांदपति देवी ने बताया कि मेरी बेटी मधु कुमारी की शादी पांच साल पहले नगर […]

सीवान : गुरुवार को डीआरडीए कार्यालय के सामने एकाएक लोगों का भीड़ लग गयी. लोगों ने जब भीड़ के पास पहुंची तो देखा कि पति-पत्नी के बीच झगड़ा हो रहा है. इस मामले में लड़की पक्ष से लड़की की मां चांदपति देवी ने बताया कि मेरी बेटी मधु कुमारी की शादी पांच साल पहले नगर थाना क्षेत्र के दक्षिण टोला गुलजार बाजार स्थित वीरेंद्र गोड़ के पुत्र मुकेश से हुई थी. शादी के डेढ़ साल बाद मेरी बेटी अपने मायके आयी थी.

इसके बाद भी उसके पति मुकेश गोड़ का एक भी बार उससे नहीं मिलने आया और न मेरी बेटी और उसके बच्चे का हाल समाचार जाने आया. बाद में पता चला कि उसका उसकी बड़ी भाभी के साथ ही संबंध है. जिसके बाद मामला बिगड़ जाता है. वह मेरी बेटी को तलाक देने की धमकी देता है. इसे ले कई बार पंचायत भी की गई, मगर वह लोग मेरी बेटी को स्वीकार नहीं कर रहे थे.
तलाक के मामले को लेकर पांच दिनों से कोर्ट में आने की तारीख देने के बाद भी कोर्ट में नहीं आ रहे थे. गुरुवार को कोर्ट में आने के बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर कहासुनी व मारपीट हुयी. इसके बाद लड़के पक्ष के लोगों ने शादी में दिए गए सभी सामान को वापस कर दिया है. जिसे लेकर वहां लड़की के पक्ष के लोग खड़े थे और कचहरी में आए अन्य लोग तमाशाबीन थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >