रोजगार छीनने पर तुला है नगर पर्षद

सीवान : सोमवार को सीवान आरओ यूनियन के सदस्यों ने जिलाधिकारी रंजीता से मिलकर बंद हो रहे आरओ प्लांट को लेकर ज्ञापन सौंपा. संचालकों का कहा था कि नप द्वारा शहरी क्षेत्र में संचालित हो रहे वाटर प्लांट्स को बंद करने की प्रक्रिया शुरू की गयी है. उस पर जल्द रोक लगाया जाये. अगर ऐसा […]

सीवान : सोमवार को सीवान आरओ यूनियन के सदस्यों ने जिलाधिकारी रंजीता से मिलकर बंद हो रहे आरओ प्लांट को लेकर ज्ञापन सौंपा. संचालकों का कहा था कि नप द्वारा शहरी क्षेत्र में संचालित हो रहे वाटर प्लांट्स को बंद करने की प्रक्रिया शुरू की गयी है. उस पर जल्द रोक लगाया जाये.

अगर ऐसा नहीं होता है तो इससे लोगों का रोजगार छीन जायेगा. शहरी क्षेत्र के बहुत से आरओ प्लांट बैंक लोन से संचालित है. बंद होने की स्थिति में संचालकों को लोन चुकाने में परेशानी होगी. एक तरफ केंद्र व राज्य सरकार कई स्तरों पर लघु उद्योग लगाने में जुटी है.
बोले अधिकारी
कार्यपालक पदाधिकारी अजीत कुमार ने बताया कि नप क्षेत्र में संचालित करीब दो दर्जन से अधिक आरओ प्लांट को नोटिस जारी किया गया है. नोटिस प्राप्त होने की स्थिति में एक सप्ताह का समय प्लांट को बंद करने को दिया गया है. अन्यथा की स्थिति में नप जब्ती की कार्रवाई करेगा.
अजीत कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी, नप, सीवान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >