सीवान : जदयू प्रत्याशी डॉ वरुण व कविता सिंह पर आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज

रून्नीसैदपुर (सीतामढ़ी)/सीवान : सीतामढ़ी से एनडीए के जदयू प्रत्याशी डॉ वरुण कुमार व सीवान से जदयू की प्रत्याशी कविता सिंह पर आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है. सीतामढ़ी प्रतिनिधि के अनुसार, सीओ सह आचार संहिता प्रभारी अश्विनी कुमार सिंह के बयान पर दर्ज प्राथमिकी में कहा है कि 24 मार्च को […]

रून्नीसैदपुर (सीतामढ़ी)/सीवान : सीतामढ़ी से एनडीए के जदयू प्रत्याशी डॉ वरुण कुमार व सीवान से जदयू की प्रत्याशी कविता सिंह पर आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है. सीतामढ़ी प्रतिनिधि के अनुसार, सीओ सह आचार संहिता प्रभारी अश्विनी कुमार सिंह के बयान पर दर्ज प्राथमिकी में कहा है कि 24 मार्च को जदयू प्रत्याशी डॉ वरुण कुमार सिंह की ओर से रैली जुलूस निकालने की अनुमति ली गयी थी. काफिले में काफी संख्या में लोग व वाहन शामिल थे.

वहीं, सीवान प्रतिनिधि के अनुसार, शहर में बिना आदेश के सैकड़ों समर्थक के साथ सीवान में पहुंच कर शौर्य प्रदर्शन करने के मामले में दरौंदा विधायक सह एनडीए से सीवान लोकसभा प्रत्याशी कविता सिंह पर सदर सीओ सह मजिस्ट्रेट श्यामा कांत प्रसाद ने नगर थाना में आचार संहिता मामले में प्राथमिकी दर्ज करायी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >