बीएड की परीक्षा से एक नकलची निष्कासित

सीवान : जयप्रकाश विश्वविद्यालय छपरा के तत्वावधान में आयोजित बीएड सत्र-2017-19 की परीक्षा के पांचवें दिन कदाचार के आरोप में एक परीक्षार्थी को निष्कासित कर दिया गया. परीक्षा नौ मार्च से चल रही है. पांचवें दिन कार्स-9 के असेसमेंट फॉर लर्निंग विषय की परीक्षा हुई. केंद्राधीक्षक डॉ बीएन किशोर ने बताया कि डीएवी पीजी कॉलेज […]

सीवान : जयप्रकाश विश्वविद्यालय छपरा के तत्वावधान में आयोजित बीएड सत्र-2017-19 की परीक्षा के पांचवें दिन कदाचार के आरोप में एक परीक्षार्थी को निष्कासित कर दिया गया. परीक्षा नौ मार्च से चल रही है. पांचवें दिन कार्स-9 के असेसमेंट फॉर लर्निंग विषय की परीक्षा हुई.

केंद्राधीक्षक डॉ बीएन किशोर ने बताया कि डीएवी पीजी कॉलेज को सीवान व गोपालगंज में संचालित बीएड कॉलेजों के लिए परीक्षा केंद्र बनाया गया है. उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय के निर्देश पर परीक्षा कदाचारमुक्त व शांतिपूर्ण माहौल में चल रही है. केंद्राधीक्षक ने बताया कि किसी भी परीक्षार्थी को नियमों की अवहेलना करने पर बख्शा नहीं जायेगा.
वहीं परीक्षा के लिए विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग द्वारा नियुक्त प्रतिनिधि डॉ जितेंद्र वत्स ने बताया कि पांचवें दिन एक परीक्षार्थी को कदाचार के आरोप में निष्कासित किया गया.
परीक्षा में कुल 936 परीक्षार्थियों को शामिल होना था, जिसके स्थान पर 931 परीक्षार्थी शामिल हुए और चार अनुपस्थित रहे. वहीं पर्यवेक्षक के रूप में इस्लामिया पीजी कॉलेज के डॉ अशोक कुमार मिश्र व विद्या भवन महिला कॉलेज के डॉ पूजा कुमारी को तैनात किया गया है.
इन कॉलेजों के परीक्षार्थी हो रहे शामिल
सीवान में संचालित बीएड कॉलेज
श्याम साईं इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन, श्यामवेदी, मैरवा
बैकुंठ टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज अलमोरी, सीवान
शुभवंती इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन, सीवान
गोरख सिंह कॉलेज, महाराजगंज, सीवान
एवाइटी टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज गुठनी, सीवान
प्रतीक कॉलेज ऑफ एजुकेशन ठेपहा, सीवान
राजेंद्र किशोरी बीएड कॉलेज भगवानपुर, सीवान
आचार्य द्रोण इंस्टीट्यूट ऑफ टीचर्स ट्रेनिंग भगवानपुर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >