बिहार : ट्रक ने कार में मारी टक्कर, रांची से छठ मनाने आ रहे एक ही परिवार के 4 लोग घायल

सीवान : बिहार के सीवान में पचरुखी थाना क्षेत्र के गम्हारीया बाजार के समीप एनएच 85 पर तेज रफ्तार ट्रक ने स्विफ्ट डिजायर को ओवर टेक करने के दौरान टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि करीब 50 मीटर दूर तक स्विफ्ट डिजायर को ट्रक को घसीट कर ले गयी. रांची से सीवान के […]

सीवान : बिहार के सीवान में पचरुखी थाना क्षेत्र के गम्हारीया बाजार के समीप एनएच 85 पर तेज रफ्तार ट्रक ने स्विफ्ट डिजायर को ओवर टेक करने के दौरान टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि करीब 50 मीटर दूर तक स्विफ्ट डिजायर को ट्रक को घसीट कर ले गयी. रांची से सीवान के सहलौर गांव में छठ मनाने आ रहे सुरेंद्र सिंह के परिवार के चार लोग इस सड़क दुर्घटना में घायल हो गये.

ग्रामीणों की मदद से घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया बेहतर इलाज हेतु सीवान सदर भेजा गया. वहीं दो घायलों की चिकित्सा डॉ खुर्शीद आलम के निजी हॉस्पिटल में करायी जा रही है. फिलहाल पुलिस ने ट्रक व स्विफ्ट कार को अपने कब्जे में ले लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >