ट्रक की चपेट में आने से बाइकचालक की मौत एक घायल

सीवान : सीवान छपरा मुख्य मार्ग पर जैसा कि गांव के पेट्रोल पंप के समीप ट्रक की चपेट में आने से एक बाइक पर सवार युवक की मौत हो गयी. इस दुर्घटना में बाइक पर सवार एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. मृतक का नाम पुष्कर सिंह है जो पचरुखी थाना के जो […]

सीवान : सीवान छपरा मुख्य मार्ग पर जैसा कि गांव के पेट्रोल पंप के समीप ट्रक की चपेट में आने से एक बाइक पर सवार युवक की मौत हो गयी. इस दुर्घटना में बाइक पर सवार एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. मृतक का नाम पुष्कर सिंह है जो पचरुखी थाना के जो जसौली गांव निवासी सुनील कुमार सिंह का पुत्र था. बताया जाता है कि दोनों युवक बाइक से पचरुखी बाजार से गांव आ रहे थे. इसी क्रम में पेट्रोल पंप के समीप सीवान की तरफ से आ गये एक ट्रक की चपेट में आ गये. स्थानीय लोगों ने घायल अजय कुमार को उपचार के लिए सीवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया. जहां उसकी हालत गंभीर होने पर उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >