सराय ओपी थाने के मुंशी का रिश्वत लेता वीडियो वायरल

सीवान : सराय ओपी थाना क्षेत्र के मुंशी का रिश्वत लेते हुए वीडियाे वायरल हुआ है. वीडियो में मुंशी बाइक छोड़ने के नाम पर रिश्वत लेते हुए साफ तौर पर देखा जा सकता है. हालांकि बाइक का चालान पहले ही कट चुका था. बावजूद इसके मुंशी जबरन रुपये वसूल रहा था. वायरल वीडियो में पीड़ित […]

सीवान : सराय ओपी थाना क्षेत्र के मुंशी का रिश्वत लेते हुए वीडियाे वायरल हुआ है. वीडियो में मुंशी बाइक छोड़ने के नाम पर रिश्वत लेते हुए साफ तौर पर देखा जा सकता है. हालांकि बाइक का चालान पहले ही कट चुका था. बावजूद इसके मुंशी जबरन रुपये वसूल रहा था. वायरल वीडियो में पीड़ित कह रहा है कि मेरे पास कम रुपये हैं, जो भी रुपये थे उन्हें कचहरी में दे चुका हूं. पुष्टि के लिए पीड़ित अपना पर्स भी मुंशी को दिखा रहा है, जिसे वायरल वीडियो में देखा जा सकता है.

बावजूद इसके मुंशी दो की बात करते हुए रुपये लेकर बाइक छोड़ रहा है. हालांकि इस संबंध में थाना प्रभारी राकेश शर्मा ने बताया कि एक्सीडेंटल गाड़ी थी. जिसके रिलीज के लिए कोर्ट से निर्देश प्राप्त था. मामला दस पंद्रह दिन पहले का है. थाना प्रभारी ने रिश्वत लेने से इन्कार किया है. बताते चलें कि कुछ ही दिन पहले गोरेयाकोठी थाने में तैनात एएसआई को केस से नाम हटाने के मामले में ऑडियो रिकाॅर्डिंग वायरल हुई थी.

, जिसमें वह रिश्वत की बात कर रहा था. इस पर एसपी नवीन चंद्र झा ने तत्काल कार्रवाई करते हुए केस के अनुसंधानकर्ता और एक चौकीदार को निलंबित कर दिया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >