केनरा बैंक की एटीएम से फटे नोट निकलने से उपभोक्ता परेशान

महाराजगंज : शुक्रवार को शहर के केनरा बैंक के एटीएम से थाना क्षेत्र के इटहरी गांव निवासी अशोक कुमार पंडित और जिगरवां निवासी मनोज सिंह ने आवश्यक कार्य के लिए पैसा निकाला. निकाले गये पैसे में पांच सौ का नोट फटा व स्याही लगा निकला. दोनों लोग इसकी शिकायत केनरा बैंक के शाखा प्रबंधक अमित […]

महाराजगंज : शुक्रवार को शहर के केनरा बैंक के एटीएम से थाना क्षेत्र के इटहरी गांव निवासी अशोक कुमार पंडित और जिगरवां निवासी मनोज सिंह ने आवश्यक कार्य के लिए पैसा निकाला. निकाले गये पैसे में पांच सौ का नोट फटा व स्याही लगा निकला. दोनों लोग इसकी शिकायत केनरा बैंक के शाखा प्रबंधक अमित रंजन से की. लेकिन शाखा प्रबंधक ग्राहकों की एक सुनने को तैयार नहीं थे. मैनेजर के इस रवैये से ग्राहक परेशान दिखे. बताते चलें कि एटीएम में पैसा भरने की एजेंसी दूसरी होती है. लेकिन आरबीआई के नियम के अनुसार ग्राहकों की शिकायत सुनकर समस्या का समाधान शाखा प्रबंधक को करना है .

बोले शाखा के प्रबंधक
एटीएम में रुपये भरने की जिम्मेदारी बैंक की नहीं है. इसके लिए दूसरी एजेंसी काम करती है. फटे नोटों की बदलने की जिम्मेदारी शाखा की नहीं है. एटीएम से निकले गये फटे व रंगे नोट शाखा नहीं बदलेगा. इसकी जिम्मेदारी पैसा भरने वाले एजेंसी की है .
अमित रंजन, शाखा प्रबंधक, केनरा बैंक,महाराजगंज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >