सीवान में शराब तस्करी का अनोखा तरीका, खैनी के नीचे छिपाई थी 1140 लीटर विदेशी बीयर, चालक वाहन छोड़कर फरार

Siwan Liquor Seizure: सीवान के महादेवा थाना क्षेत्र में उत्पाद विभाग ने हाकाम हाईवे पर बड़ी कार्रवाई करते हुए खैनी के बीच छिपाकर ले जाई जा रही 1140 लीटर अंग्रेजी बीयर बरामद की. चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया. पुलिस तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटी है.

Siwan Liquor Seizure: उत्पाद विभाग की टीम ने महादेवा थाना क्षेत्र के हाकाम हाईवे पर बुधवार की अहले सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन से 1140 लीटर अंग्रेजी बीयर बरामद की. शराब को खैनी (तंबाकू) के बीच छिपाकर बिहार लाया जा रहा था. कार्रवाई के दौरान चालक वाहन छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया.

गुप्त सूचना पर बिछाया गया जाल

उत्पाद अधीक्षक विपिन कुमार ने बताया कि उत्पाद इंस्पेक्टर अंकेश कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश से एक पिकअप में खैनी की आड़ में भारी मात्रा में शराब लाई जा रही है. सूचना मिलते ही उनके नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर हाकाम हाईवे पर वाहन जांच अभियान चलाया गया.

खैनी के बीच छिपाए गए थे 95 कार्टन बीयर

जांच के दौरान उत्तर प्रदेश की ओर से आ रही संदिग्ध पिकअप को रोकने का प्रयास किया गया. टीम को देखकर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया. तलाशी लेने पर खैनी के बीच छिपाकर रखे गए 95 कार्टन अंग्रेजी बीयर बरामद हुए, जिसकी कुल मात्रा 1140 लीटर पाई गई.

वाहन जब्त, तस्करों की तलाश जारी

उत्पाद विभाग ने शराब और पिकअप वाहन को जब्त कर लिया है. वाहन मालिक के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. फरार चालक और शराब तस्करों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटा विभाग

उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि टीम यह भी पता लगा रही है कि शराब की खेप कहां भेजी जा रही थी और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं. पूरे तस्करी नेटवर्क की जांच की जा रही है. दोषियों की पहचान होने पर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Also Read: गोपालगंज में करंट लगने से 24 वर्षीय युवक की मौत, धान की रोपनी के लिए मोटर बंद करने गया था खेत



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >