जिप सदस्य के पति की हत्या के बाद बवाल, पुलिस पर पथराव मामले में 200 अज्ञात पर केस दर्ज

सीतामढ़ी में बैद्यनाथ महतो हत्याकांड के बाद हुए उपद्रव मामले में पुलिस ने 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस वीडियो से पहचान कर रही है।

सीतामढ़ी डुमरा उपद्रव: जिले के डुमरा थाना क्षेत्र स्थित केथरिया गांव में जिला परिषद सदस्य खुशदिल देवी के पति बैद्यनाथ महतो की गोली मारकर की गई हत्या के बाद उपद्रव शुरू हो गया. घटना से आक्रोशित असामाजिक तत्वों ने जमकर बवाल काटा. इस उग्र हंगामे और तोड़फोड़ को लेकर अब पुलिस प्रशासन ने बेहद कड़ा रुख अख्तियार किया है. पुलिस ने उपद्रव और हमले के मामले में करीब 200 अज्ञात उपद्रवियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

रामपुरपररी चौक पर पुलिस पर हुआ था हमला

डुमरा थाने में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर मुकुंद कुमार झा ने इस संबंध में थानाध्यक्ष को लिखित आवेदन सौंपकर प्राथमिकी दर्ज कराई है. दर्ज आवेदन के मुताबिक, 12 सितंबर को बैद्यनाथ महतो की हत्या की सूचना मिलते ही स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल और कई वरीय अधिकारी मौके के लिए रवाना हुए थे. जैसे ही पुलिस की टीम रामपुरपररी चौक के पास पहुंची, वहां मौजूद उग्र भीड़ ने अचानक हमला बोल दिया.

पथराव में पुलिसकर्मी घायल और गाड़ियां क्षतिग्रस्त

उपद्रवियों ने कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए पुलिस वाहनों पर भारी पथराव किया और जमकर तोड़फोड़ की. इस अप्रत्याशित हमले में कई गंभीर नुकसान सामने आए:

  • पथराव की चपेट में आने से कई पुलिसकर्मी चोटिल और घायल हो गए.
  • कई थानों से पहुंची सरकारी गाड़ियों के शीशे फूट गए और वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए.
  • भीड़ ने मुख्य मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित करने की कोशिश की.

वीडियो फुटेज से चिन्हित किए जा रहे उपद्रवी

पुलिस प्रशासन ने घटना को गंभीरता से लेते हुए उपद्रवियों की धरपकड़ की योजना तैयार कर ली है. घटनास्थल पर बनाए गए वीडियो और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं. पुलिस अधिकारियों का स्पष्ट कहना है कि सरकारी काम में बाधा डालने और पुलिस पर जानलेवा हमला करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा. सभी उपद्रवियों की पहचान कर उन्हें शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा.

ये भी पढ़ें: बैद्यनाथ महतो हत्याकांड पर सांसद सख्त, बोले- दोषियों को किसी भी कीमत पर नहीं बख्शा जाए

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ पिछले 17 वर्षों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक दोनों माध्यमों में सक्रिय रहे हैं. एक खोजी पत्रकार के रूप में उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है. भ्रष्टाचार, अपराध एवं जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. वे हमेशा सामाजिक सरोकारों और आम लोगों की समस्याओं को निष्पक्ष, निर्भीक और जनपक्षधर तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >