सड़क दुर्घटना में जख्मी युवक की मौत, परिजनों ने किया सड़क जाम

थाना क्षेत्र की परसौनी मैलवार पंचायत अंतर्गत सीतामढ़ी-शिवहर मुख्य मार्ग पर विगत तीन दिन पूर्व हुई बाइक और साइकिल की टक्कर में जख्मी साइकिल सवार युवक की इलाज के दौरान पीएमसीएच, पटना में बुधवार को मौत हो गयी.

परसौनी. थाना क्षेत्र की परसौनी मैलवार पंचायत अंतर्गत सीतामढ़ी-शिवहर मुख्य मार्ग पर विगत तीन दिन पूर्व हुई बाइक और साइकिल की टक्कर में जख्मी साइकिल सवार युवक की इलाज के दौरान पीएमसीएच, पटना में बुधवार को मौत हो गयी. जिसकी पहचान परसौनी मैलवार पंचायत अंतर्गत महारानी स्थान वार्ड नंबर 10 निवासी खोना भंडारी के 28 वर्षीय पुत्र मोहन भंडारी के रूप में हुई है. शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया. युवक के मौत के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस-प्रशासन पर लापरवाही बरतने का लगाते हुए व उचित मुआवजे को लेकर मुख्य चौक पर बांस-बल्ला लगाकर शिवहर-सीतामढ़ी व बेलसंड मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. ग्रामीणों ने करीब दो घंटे तक सड़क जाम रखा. वे मौके पर वरीय अधिकारियों को बुलाने की मांग पर अड़े थे. सड़क जाम की सूचना पर थानाध्यक्ष ओम पुकार प्रिय पहुंचे. उन्हें भीड़ के गुस्से का सामना करना पड़ा. ग्रामीणों के मांग के बाद मौके पर एसडीएम ललित राही, एसडीपीओ रविशंकर प्रसाद, बीडीओ अनिल कुमार व सीओ प्रिंस प्रकाश पहुंचें तथा ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कराया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >