नेपाल के रौतहट में मूर्ति विसर्जन के दौरान डूबने से युवक की मौत

नेपाल के रौतहट जिले के राजदेवी नगरपालिका वार्ड नंबर छह हनुमान मंदिर के समीप बागमती नदी में मंगलवार को सरस्वती पूजा के उपरांत मूर्ति विसर्जन के दौरान डूबने से एक युवक की मौत हो गयी.

बैरगनिया/रौतहट(नेपाल). नेपाल के रौतहट जिले के राजदेवी नगरपालिका वार्ड नंबर छह हनुमान मंदिर के समीप बागमती नदी में मंगलवार को सरस्वती पूजा के उपरांत मूर्ति विसर्जन के दौरान डूबने से एक युवक की मौत हो गयी. मृतक सूरज यादव(22 वर्ष) मुड़वलवा निवासी उमेश यादव का पुत्र था. बुधवार को 15 घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों, गोताखोरों व सशस्त्र प्रहरी की मदद से शव को पानी से निकाला गया. गौर प्रादेशिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम किये जाने के उपरांत शव को परिजन को सौंप दिया गया है. रौतहट डीएसपी दीपक राय ने बताया कि सोमवार को ग्रामीणों द्वारा आपसी सहयोग से गांव में सरस्वती पूजा का आयोजन किया गया था. मूर्ति विसर्जन के दौरान युवक गहरे पानी में डूब गया. सूरज की मौत पर परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >