रीगा में अज्ञात वाहन की ठोकर से युवक की मौत

थाना क्षेत्र के भोरहा बाजार चौक पर रविवार की सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में खलबली मच गयी.

रीगा. थाना क्षेत्र के भोरहा बाजार चौक पर रविवार की सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में खलबली मच गयी. स्थानीय लोगों ने शव को देखने के बाद उसकी पहचान कर ली है. अज्ञात वाहन की ठोकर से मौत की बात सामने आ रही है. मृतक 35 वर्षीय असलम अंसारी, भोरहा गांव निवासी कासिम अंसारी का पुत्र था. तत्काल इसकी सूचना थानाध्यक्ष को दी गयी. प्रभारी थानाध्यक्ष नेहा कुमारी एवं पुअनि संदेश सिंह मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सीतामढ़ी भेज दिया है. प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि अज्ञात वाहन की ठोकर से असलम की मौत बतायी जा रही है. हालांकि परिजन द्वारा अभी तक किसी प्रकार की लिखित सूचना थाना को नहीं दी गयी है. सूचना मिलते ही मृतक के घर पर कोहराम मच गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >