Sitamarhi : डुमरा में चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार

Sitamarhi : सीतामढ़ी. डुमरा थाने की पुलिस ने परसौनी चौक के पास चोरी की बाइक के साथ युवक को गिरफ्तार कर लिया.

Sitamarhi : सीतामढ़ी. डुमरा थाने की पुलिस ने परसौनी चौक के पास चोरी की बाइक के साथ युवक को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार युवक रंजय पासवान, नगर थाना क्षेत्र के अमघट्टा गांव का रहनेवाला है. उसके पास से प्लसर बाइक (बीआर 30टी 0695) बरामद हुई है. पुलिस के अनुसार, वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. इसी क्रम में रून्नीसैदपुर की तरफ से एक व्यक्ति प्लसर बाइक से सोनबरसा की तरफ जा रहा था. बाइक को देख पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो युवक ने पुलिस को देख भागने की कोशिश की, जिसे पुलिस बल के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया गया. कागजात मांगने पर प्रस्तुत नहीं किया. पूर्व में शराब तस्करी व बाइक चोरी मामले में वह जेल जा चुका है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >