बाइक लूट मामले में आरोपित युवक गिरफ्तार

नगर थाने की पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना पर थाना क्षेत्र के बरियारपुर गांव में छापेमारी कर एक युवक को गिरफ्तार कर लिया.

सीतामढ़ी. नगर थाने की पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना पर थाना क्षेत्र के बरियारपुर गांव में छापेमारी कर एक युवक को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपी की पहचान स्थानीय निवासी झपसी पासवान का पुत्र चुन्नू कुमार के रूप में की गयी है. नगर थानाध्यक्ष विनय प्रताप सिंह ने बताया कि कुछ दिन पूर्व बरियारपुर के पास से आरोपी अपने दोस्त के साथ मिलकर एक बाइक छीन लिया था. कन्हौली थाना पुलिस ने शनिवार को एक बाइक लदे शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया था, जबकि एक युवक भागने में कामयाब हो गया. पुछताछ में पकड़े गये युवक ने बताया कि भागने वाला युवक चुन्नू कुमार है, जो कुछ दिन पहले चोरी की बाइक के साथ आया था. तत्काल कन्हौली थाने की पुलिस ने नगर थाना पुलिस को सूचना दी. सूचना के बाद पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >