सड़क किनारे बेहोशी हालत में मिला युवक

मंगलवार की सुबह थाना क्षेत्र के मोहनी मंडल जाने वाले रास्ते में बौधी माता स्थान के पास सड़क किनारे बेहोशी की हालत में एक युवक पाया गया.

सुप्पी. मंगलवार की सुबह थाना क्षेत्र के मोहनी मंडल जाने वाले रास्ते में बौधी माता स्थान के पास सड़क किनारे बेहोशी की हालत में एक युवक पाया गया. रास्ते से आने जाने वालों ने स्थानीय चौकीदार की इसकी सूचना दी. चौकीदार द्वारा सुप्पी थाना को सूचना देते हुए बेहोश युवक को पीएचसी में भर्ती करवाया गया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया गया है. युवक की पहचान शिवहर जिले के पुरनहिया निवासी नागेंद्र महतो के 32 वर्षीय पुत्र राजू कुमार के रूप में की गयी. बताया गया कि युवक नशाखुरानी गिरोह का शिकार हुआ है. युवक को नशा देने के बाद लूटपाट कर बेहोशी की हालत में छोड़कर अपराधी फरार हो गए. वहीं कुछ लोगों ने बताया कि मामला खुद द्वारा नशा का ओवर डोज लेने के बाद बेहोश हो जाने का लगता है, क्योंकि युवक के गले में चांदी की हनुमानी सही सलामत है. अगर लूटपाट हुआ रहता है तो अपराधियों द्वारा चांदी की हनुमानी भी लूट ली गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >