पटवन कर रहे युवक की करेंट लगने से मौत

थाना क्षेत्र के लालदासी गांव में एक युवक की मौत करेंट लगने से हो गयी.

मेजरगंज. थाना क्षेत्र के लालदासी गांव में एक युवक की मौत करेंट लगने से हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार, रामबाबू महतो के 20 वर्षीय पुत्र रौशन कुमार अपने खेत मे मोटर से पटवन कर रहा था की विद्युत प्रवाहित तार के चपेट में आ गया. परिजन उसे लेकर स्थानीय एक निजी अस्पताल व बाद में रेफरल अस्पताल पहुंचे तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी. परिजन द्वारा शव को घर ले जाने के बाद पुलिस पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया तथा पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को पुनः परिजन को सौंप दिया. घटना मंगलवार को बताया जा रहा है. वहीं, पोस्टमार्टम बुधवार को कराया गया. इस संबंध में समाचार लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >