रीगा मिल चौक पर युवक को मारपीट कर रुपया लूटा

थाना क्षेत्र के रीगा टोले बगही गांव निवासी स्वर्गीय राम सिंह के पुत्र बिट्टू कुमार ने थाना में आवेदन देकर तीन नामजद समेत कुछ

रीगा. थाना क्षेत्र के रीगा टोले बगही गांव निवासी स्वर्गीय राम सिंह के पुत्र बिट्टू कुमार ने थाना में आवेदन देकर तीन नामजद समेत कुछ अज्ञात लोगों पर मारपीट व लूटपाट की प्राथमिकी दर्ज कराया है. आवेदन में लिखा है कि मैं सीतामढ़ी जिला के नानपुर थाना क्षेत्र के भदियन गांव का निवासी हूं. वर्तमान में मैं अपने नाना के घर बगही गांव में रहकर सीतामढ़ी में कपड़े का व्यवसाय करता हूं. रीगा मील चौक स्थित राज इलेक्ट्रॉनिक दुकानदार के यहां से अपना बकाया राशि चालिस हजार रुपए लेकर बगही जा रहा था. बगही चौक पर तीन बाइक लगी हुई थी. अगल-बगल में 8-10 आदमी घूम रहा था. मुझे देखते ही सभी घेर कर मारपीट करने लगे. मेरे जेब में रखा वसूली का चालीस हजार रुपये एवं सोने की चेन छीन ली. बुरी तरह से मारपीट कर हाथ तोड़ दिया एवं सिर फोड़ दिया. मेरे साथ घटी घटना में तीन अपराधी को मैं पहचान लिया हूं. तीनों की पहचान पुनौरा थाना क्षेत्र के बगही गांव निवासी पवन यादव, रमाकांत यादव व रणधीर कुमार है. उसके साथ पांच छह अज्ञात लोग भी था. बिट्टू कुमारके आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. अभी तक किसी के गिरफ्तारी की सूचना नहीं है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >