थाना हाजत का रोशनदान तोड़ युवक फरार

थाना क्षेत्र के भाउर गोहाटी चौक से प्रेम प्रसंग मामले में गिरफ्तार युवक एवं युवती में से मंगलवार की देर रात युवक हाजत के रोशनदान को तोड़कर फरार हो गया.

बोखड़ा. थाना क्षेत्र के भाउर गोहाटी चौक से प्रेम प्रसंग मामले में गिरफ्तार युवक एवं युवती में से मंगलवार की देर रात युवक हाजत के रोशनदान को तोड़कर फरार हो गया. युवक बाजपट्टी थाना क्षेत्र के निवासी पिपराही गांव निवासी नीतीश कुमार बताया गया है. सूचना मिलते ही पुपरी एसडीपीओ अतनु दत्ता थाना पहुंचे तथा मामले की छानबीन की. जानकारी के अनुसार, प्रेम प्रसंग में लड़का एवं लड़की को मंगलवार की रात पुलिस ने गोहाटी चौक भाउर के पास से गिरफ्तार किया था. गिरफ्तार लड़का को बोखड़ा थाना के हाजत में रखा गया था, जबकि लड़की को महिला सिपाही के पास रखा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >