सीतामढ़ी: विश्व साइकिल दिवस पर रून्नीसैदपुर में साइकिल रैली, पर्यावरण बचाओ का दिया संदेश

विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर रून्नीसैदपुर के सिरखिरिया पंचायत में साइकिल रैली निकाली गई. प्रतिभागियों ने स्वास्थ्य, ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए लोगों को साइकिल अपनाने के लिए प्रेरित किया. पढ़ें पूरी खबर…

सीतामढ़ी के रून्नीसैदपुर से राकेश कुमार सिंह की रिपोर्ट

Sitamarhi News: विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर माई भारत एवं नेहरू युवा केंद्र सीतामढ़ी के तत्वावधान में मेरा युवा भारत की ओर से रून्नीसैदपुर प्रखंड के सिरखिरिया पंचायत में साइकिल रैली का आयोजन किया गया. रैली के माध्यम से युवाओं को ईंधन बचत, स्वास्थ्य संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया.

स्कूल से शुरू होकर बतरौली तक पहुंची रैली

साइकिल रैली की शुरुआत सिरखिरिया एजुकेशन वर्ल्ड पब्लिक स्कूल से हुई. रैली राजकीय मध्य विद्यालय नेउरी होते हुए बरहेत्ता पंचायत के राजकीय मध्य विद्यालय बतरौली तक पहुंची. इस दौरान प्रतिभागियों ने लोगों को साइकिल के उपयोग के लिए प्रेरित किया.

साइकिल अपनाने का किया आह्वान

रैली में शामिल माई भारत की स्वयंसेवक मनीषा कुमारी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि साइकिल का अधिक उपयोग करने से ईंधन की बचत होगी, पर्यावरण सुरक्षित रहेगा और लोगों का स्वास्थ्य भी बेहतर होगा.

उन्होंने कहा कि पेट्रोल और डीजल पर निर्भरता कम करना समय की आवश्यकता है. साइकिल का उपयोग बढ़ने से प्रदूषण कम होगा और देश की विदेशी मुद्रा की भी बचत होगी.

स्वस्थ जीवन और स्वच्छ पर्यावरण का संदेश

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने लोगों से दैनिक जीवन में साइकिल को अपनाने की अपील की. वक्ताओं ने कहा कि साइकिल न केवल एक सस्ता और सुलभ परिवहन साधन है, बल्कि यह शारीरिक फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का भी प्रभावी माध्यम है.

कई गणमान्य लोग रहे मौजूद

रैली में जिला जदयू उपाध्यक्ष संजय सिंह, पंचायत अध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार, सरपंच महेश्वर राम, शिक्षक शशि भूषण यादव, बृजकिशोर यादव, अवनीश कुमार, मानेंद्र कुमार यादव, ललन मिश्रा, राजनंदन बैठा, मो. सद्दाम, सूरज महतो सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षक और युवा शामिल रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

सरफराज अहमद IIMC से प्रशिक्षित पत्रकार हैं. राजनीति, समाज और हाइपरलोकल मुद्दों पर लिखते हैं. क्रिकेट और सिनेमा में गहरी रुचि रखते हैं. बीते तीन वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >