लव मैरेज करने वाली महिला ससुराल वालों से परेशान

डुमरा प्रखंड के रसलपुर गांव के कुंदन राम की पत्नी राधा देवी ससुराल वालों से परेशान हैं. वह लव मैरिज की थी.

सीतामढ़ी. डुमरा प्रखंड के रसलपुर गांव के कुंदन राम की पत्नी राधा देवी ससुराल वालों से परेशान हैं. वह लव मैरिज की थी. अब ससुराल वाले दहेज के लिए उसे तरह-तरह से प्रताड़ित कर रहे हैं. यहां तक कि जिसे सबकुछ मानकर प्रेम विवाह किया था, वह भी नहीं सुन रहा है. प्रताड़ित करने में उसका भी हाथ है. ससुराल वालों से तंग आकर वह सीतामढ़ी शहर में किराए के मकान में रह रही है. — वर्ष 2021 में की थी प्रेम विवाह

इस बीच, पीड़िता राधा ने ससुराल वालों के खिलाफ डुमरा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है. उसने पुलिस को बताया है कि वह हैदराबाद में एक प्राइवेट कंपनी में काम करती थी. उसके साथ कुंदन राम भी काम करता था. इसी दौरान दोनों में प्रेम हो गया. फिर वर्ष 2021 में दोनों हिन्दू रीति- रिवाज़ से शादी कर ली. खास बात यह कि शादी वाली बात दोनों में से किसी ने अपने परिजन को नहीं बताया था.

— एक बच्ची की मां है पीड़िता

शादी के बाद दोनों हैदराबाद में रहने लगे. इस दौरान पीड़िता को एक पुत्री जन्म ली, जो फिलहाल एक वर्ष की है. पति कुंदन के साथ पीड़ित पांच नवंबर 24 को ससुराल रसलपुर पहुंची. यहां आने पर सास लीला देवी, पति योगेंद्र राम, ननद रूबी देवी, पति दिलीप राम और पति कुंदन कुमार उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे. पीड़िता से पैसे का डिमांड किया जाने लगा. विरोध करने पर ससुराल वाले उसके साथ मारपीट किया करते थे. पीड़िता ने पुलिस को जानकारी दी है कि फिलहाल पति कुंदन नेपाल में रहता है और वह अपना मोबाइल नंबर भी बदल चुका है. उसकी शिकायत पर महिला संस्थान के अधिकारी द्वारा उसे ससुराल में रखवा दिया गया. बाद में उसे घर से निकाल दिया गया. अब वह सीतामढ़ी शहर में रह रही है. मामले के अनुसंधान की जिम्मेवारी पीएसआई अनुपम कुमारी को सौंपी गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VINAY PANDEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >