घरेलू विवाद को लेकर महिला की गोली मारकर हत्या

गाढ़ा थाना क्षेत्र के समहुती गांव में शनिवार की देर शाम घरेलू विवाद में एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गयी.

रून्नीसैदपुर(सीतामढ़ी). गाढ़ा थाना क्षेत्र के समहुती गांव में शनिवार की देर शाम घरेलू विवाद में एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. मृतका की पहचान गांव के पंकज कुमार की 27 वर्षीया पत्नी संगीता देवी के रुप में की गयी है. गोली लगने से बुरी तरह लहूलुहान संगीता देवी को इलाज के लिए सदर अस्पताल, सीतामढ़ी ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस टीम ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया. उधर, मृतका के पिता शिवहर जिले के मीनापुर बलहा निवासी चुल्हाई महतो ने प्राथमिकी दर्ज करने के लिए गाढ़ा थाना में लिखित आवेदन दिया है. जिसमें दामाद पर ही पुत्री की हत्या करने का आरोप लगाया है. गाढ़ा थानाध्यक्ष रॉकी कुमार ने बताया कि इस मामले में मृतका के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. पूरे मामले की तत्परता से जांच की जा रही है. मृतका के पति ने बताया था कि शनिवार की देर शाम बाइक सवार अज्ञात अपराधी उसके घर पहुंचे और उसकी पत्नी को गोली मारकर जख्मी कर दिया. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी वहां से फरार हो गये. परिजनों के द्वारा इलाज के लिये सदर अस्पताल सीतामढ़ी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. समाचार प्रेषण तक इस बावत स्थानीय थाना में कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VINAY PANDEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >