पीएचसी में बगैर ऑपरेशन महिला ने तीन बच्ची को जन्म दिया, सभी स्वस्थ

स्थानीय पीएचसी में एक महिला ने दिया तीन बच्चे का जन्म दिया. तीनों बच्चे व मां पूरी तरह स्वस्थ है.

चोरौत. स्थानीय पीएचसी में एक महिला ने दिया तीन बच्चे का जन्म दिया. तीनों बच्चे व मां पूरी तरह स्वस्थ है. चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विभूति भूषण ने बताया कि तीन बच्चों का जन्म देने की जानकारी आए दिन होती रहती है, पर बिना ऑपरेशन तीन बच्चे का जन्म होना खुशी की बात है. इस प्रसव में जीएनएम मालो कुमारी, एएनएम रेणु देवी व डॉ मनोज कुमार साह का सराहनीय योगदान रहा. बताया गया कि चोरौत उत्तरी पंचायत के वार्ड एक निवासी गरभू मुखिया की 23 वर्षीय पत्नी सीमा कुमारी ने तीन बेटी को जन्म दिया. प्रसव को आए परिजनों ने बताया कि पूर्व से सीमा को तीन वर्ष की पुत्री व डेढ़ वर्ष का पुत्र है. डॉ मनोज कुमार साह ने बताया कि तीनों बच्चे स्वस्थ हैं, पर वजन कम रहने के कारण सदर अस्पताल सीतामढ़ी रेफर किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >