पति से विवाद के बाद आम के बगीचे में फंदा लगाकर महिला ने की खुदकुशी

थाना अंतर्गत पंथपाकड़ गांव में शनिवार की सुबह स्थानीय स्व अजीत शाही के आम के बगीचे में आम के पेड़ से लटके एक महिला के शव मिलने से सनसनी फैल गयी.

बथनाहा. थाना अंतर्गत पंथपाकड़ गांव में शनिवार की सुबह स्थानीय स्व अजीत शाही के आम के बगीचे में आम के पेड़ से लटके एक महिला के शव मिलने से सनसनी फैल गयी. पति से विवाद में महिला के द्वारा खुदकुशी करने की बात कही जा रही है. इसकी खबर पूरे इलाके में फैल गयी. देखते ही देखते घटनास्थल पर काफी भीड़ उमड़ गयी. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थानाध्यक्ष धनंजय चौधरी दल-बल के साथ मौके पर पहुंची. बाद में फंदे से लटकी महिला की पहचान पास के कमलदह पंचायत के वार्ड संख्या नौ निवासी शिवशंकर पंडित की करीब 35 वर्षीया पत्नी अनीता देवी के रुप में की गयी. परिजनों को भी सूचना दी गयी, लेकिन कोई भी परिजन घटनास्थल पर नहीं पहुंचे. घटना की जानकारी मिलने पर मृतका के मायके से उसका चाचा व चचेरे भाई समेत अन्य लोग रोते-बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे. सदर एसडीपीओ-1 राम कृष्णा भी घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने अपनी मौजूदगी में शव को पेड़ से नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल, सीतामढ़ी भेज दिया. — क्या है पूरा मामला

मृतका के पति शिवशंकर पंडित द्वारा पुलिस को बताया गया कि कमाने के लिये बाहर जाने के लिए बीते दो-तीन दिनों से पति-पत्नी में विवाद चल रहा था. शनिवार की सुबह करीब 9.00 बजे भी पति-पत्नी के बीच कहासुनी और हाथापाई हुई थी. इसको लेकर मृतका अनिता देवी पति शिवशंकर पंडित पर केस दर्ज कराने के लिये थाना जाने के लिये निकली, लेकिन रास्ते हमें ही आम के बगीचे में पेड़ से लटक कर आत्महत्या कर ली. तबतक पति शिवशंकर पंडित किसी काम से सीतामढ़ी जा चुका था. मृतका अपने पीछे दो पुत्र व एक पुत्री छोड़ गयी है.

— बोले एसडीपीओ

प्रथमदृष्ट्या मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है. अनुसंधान में सही स्थिति का पता लग पायेगा. उसके आधार पर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

— राम कृष्णा, सदर एसडीपीओ-1.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >