सीतामढ़ी. डीएम रिची पांडेय ने शनिवार को विमर्श कक्ष में शराबबंदी को लेकर अधिकारियों की बैठक की. इस दौरान जब्त और नष्ट किए शराब की रिपोर्ट की समीक्षा की. शराबबंदी को सख्ती से लागू करने को लेकर हुई इस समीक्षा बैठक में सभी थानाध्यक्ष वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े थे. वहीं, अन्य संबंधित पदाधिकारी मौजूद थे. डीएम पाण्डेय ने जिले में जब्त शराब का शीघ्र विनष्टीकरण का निर्देश दिया. साथ ही होली पर्व को सीमावर्ती प्रखंडों में पैनी नजर रखने का निर्देश दिया गया, ताकि शराब की तस्करी पर पूरी तरह से रोक लगाई जा सके. पुलिस प्रशासन को विशेष सतर्कता बरतने, गश्त बढ़ाने व शराब बिक्री पर कड़ी कार्रवाई करने का आदेश दिया गया. इसके आलावा शराब तस्करों से जब्त वाहनों की नीलामी करने का निर्देश दिया गया. मौके पर सदर एसडीओ संजीव कुमार, डीएसपी, मुख्यालय नजीब अनवर समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
