बागमती समेत अन्य नदियों के जलस्तर में गिरावट जारी

पिछले दिनों हुई बारिश के कारण नदियों के जलस्तर में अब गिरावट दर्ज किया जा रहा है.

डुमरा. पिछले दिनों हुई बारिश के कारण नदियों के जलस्तर में अब गिरावट दर्ज किया जा रहा है. कई स्थानों पर जलस्तर खतरे के निशान से नीचे पहुंच गया है तो कई स्थानों पर गिरावट के साथ अभी खतरे के निशान के ऊपर है. जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय के रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को सुबह छह बजे तक सोनाखान में 35 सेमी व कटौझा में 34 सेमी बागमती का जलस्तर तो अधवारा का जलस्तर सुंदरपुर में 1.30 मीटर खतरे के निशान से ऊपर बना हुआ है. हालांकि इन स्थानों पर जलस्तर में लगातार गिरावट दर्ज़ किया जा रहा है. — नदियों के जलस्तर की प्रवृति स्थान नदी जलस्तर (मीटर) प्रवृति ढेंग रेलवे पुल बागमती 70.75 वृद्धि सोनाखान बागमती 69.15 वृद्धि डुब्बाघाट बागमती 60.90 गिरावट चंदौली बागमती 58.30 स्थिर कटौझा बागमती 55.34 स्थिर सोनबरसा झीम 79.58 स्थिर सुंदरपुर अधवारा 63.00 गिरावट पुपरी अधवारा 54.03 गिरावट गोआवाडी लालबकेया 70.60 स्थिर

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >