पुनौरा में कोर्ट का फरार वारंटी गिरफ्तार

पुनौरा थाने की पुलिस ने सोमवार की रात खरका गांव में छापेमारी कर पूर्व के कोर्ट के वारंटी पुनीत राम के पुत्र छोटेलाल राम को गिरफ्तार कर लिया.

सीतामढ़ी. पुनौरा थाने की पुलिस ने सोमवार की रात खरका गांव में छापेमारी कर पूर्व के कोर्ट के वारंटी पुनीत राम के पुत्र छोटेलाल राम को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष आलोक कुमार यादव ने इसकी पुष्टि की. आवश्यक प्रक्रिया के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. 39 बोतल सौंफी व अंग्रेजी शराब जब्त, तस्कर फरार

सोनबरसा. इंडो-नेपाल बॉर्डर पर तैनात सशस्त्र सीमा बल(एसएसबी) 51वीं बटालियन रमनगरा बीओपी के जवानों ने पिलर संख्या 327/33 समीप से 39 बोतल नेपाली देसी सौंफी शराब व अंग्रेजी शराब बरामद किया. हालांकि अंधेरे का लाभ उठाकर तस्कर भाग निकला. तस्करी में प्रयुक्त दो बाइक जब्त की गयी है. जब्त शराब व बाइक को कन्हौली थाना के हवाले कर दिया गया.

पूर्व के कांड में फरार दो अभियुक्त गिरफ्तार

बैरगनिया. थाने की पुलिस ने नगर परिषद अंतर्गत शिवनगर निवासी रउदी महतो के पुत्र सुरेंद्र महतो व दिलीप महतो को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में कोर्ट से वारंट निर्गत किया गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >