Sitamarhi: मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की डीएम ने किया समीक्षा

बुधवार को डीएम रिची पांडेय ने परिहार प्रखंड कार्यालय परिसर में समीक्षा बैठक किया.

डुमरा. भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा के उद्देश्य से बुधवार को डीएम रिची पांडेय ने परिहार प्रखंड कार्यालय परिसर में समीक्षा बैठक किया. जिसमें निर्वाचक निबंधन अधिकारी सह डीडीसी संदीप कुमार व डीआरडीए निदेशक राजेश भूषण समेत अन्य अधिकारी शामिल थे. समीक्षा के क्रम में गणना प्रपत्रों के अपलोडिंग की स्थिति पर विशेष ध्यान देते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस कार्य में तेजी लाते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी लंबित प्रपत्रों को पोर्टल पर अपलोड किया जाए. उन्होंने कहा कि यह कार्य मतदाता सूची की शुद्धता एवं पारदर्शिता के लिए अत्यंत आवश्यक है. उन्होंने निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी को स्पष्ट निर्देश दिया कि परिहार विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम का सतत अनुश्रवण सुनिश्चित किया जाए. उन्होंने कहा कि पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में दर्ज करना तथा अपात्र नामों को हटाना लोकतांत्रिक प्रक्रिया की मजबूती के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है.

परिहार व सोनबरसा में डीएम ने किया नल जल योजना की जांच

डुमरा. जिले में बारिश के अभाव के कारण उत्पन्न जल संकट को लेकर डीएम रिची पांडेय ने बुधवार को सोनबरसा प्रखंड के कचौर पंचायत में विभिन्न वार्डों में संचालित नल जल योजना की जांच किया. उन्होंने कार्यपालक अभियंता पीएचईडी को निर्देश दिया कि पंचायत में नल जल योजना का सुचारू संचालन कराते हुए पानी की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाए. साथ ही आवश्यकता अनुसार चापाकल हलवाना भी सुनिश्चित किया जाए. वहीं परिहार प्रखंड के धनरवा पंचायत अंतर्गत गांधीनगर टोला वार्ड नंबर तीन में नल जल योजना की स्थिति का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान वहां उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत की उनसे फीडबैक भी प्राप्त किया. इस संबंध में स्थानीय लोगों की शिकायत पर रिंकू ऑटोमोबाइल के प्रोपराइटर के द्वारा नल जल योजना से संबंधित पानी सप्लाई स्थल पर अपना मोटर लगाकर पानी प्राप्त किया जा रहा था. डीएम के निर्देशानुसार मोटर जप्त कर लिया गया. साथ ही कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया गया कि नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करना सुनिश्चित किया जाए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RANJEET THAKUR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >