Sitamarhi News: सुरसंड थाना पुलिस ने मंगलवार को नगर के ब्लॉक रोड स्थित पुपरी बस स्टैंड के समीप एक कंप्यूटर दुकान पर कार्रवाई करते हुए उसके संचालक को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक लैपटॉप भी जब्त किया है.
रसीद स्कैन कर बुकिंग तिथि बदलने का आरोप
गिरफ्तार आरोपी की पहचान मलाही गांव निवासी हरेंद्र राय, पिता स्व. सागर राय, के रूप में हुई है. आरोप है कि वह हरारी दुलारपुर स्थित एचपी तरंग गैस एजेंसी से जुड़े आंगनबाड़ी केंद्रों के गैस कनेक्शनधारियों की रसीदों को स्कैन कर गैस बुकिंग की तिथि में कथित हेराफेरी करता था.
महिला की शिकायत पर दर्ज हुई कार्रवाई
थानाध्यक्ष लालकिशोर गुप्ता ने बताया कि थाना क्षेत्र की सरिता देवी की शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया. मामले की जांच के लिए संबंधित डिजिटल उपकरण भी जब्त किए गए हैं.
न्यायिक हिरासत में भेजा गया आरोपी
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. जब्त लैपटॉप की जांच की जा रही है ताकि कथित हेराफेरी से जुड़े अन्य तथ्यों का पता लगाया जा सके.
