विजय निर्विरोध बने विशनपुर आधार पंचायत के उप मुखिया

प्रखंड मुख्यालय स्थित कमेटी हौल के सभागार में सोमवार की देर शाम विशनपुर आधार पंचायत के रिक्त उप मुखिया पद पर चुनाव हुआ.

सोनबरसा. प्रखंड मुख्यालय स्थित कमेटी हौल के सभागार में सोमवार की देर शाम विशनपुर आधार पंचायत के रिक्त उप मुखिया पद पर चुनाव हुआ. विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से विजय कुमार को निर्विरोध उप मुखिया घोषित किया गया. समर्थकों ने नव निर्वाचित उपमुखिया को रंग-गुलाल लगाकर प्रसन्नता व्यक्त किया. निर्वाचन पदाधिकारी व बीडीओ सत्येंद्र कुमार यादव ने बताया कि उपमुखिया पद पर एक मात्र प्रत्याशी विजय कुमार ने नामांकन पर्चा भरा था. इस वजह से उन्हें निर्विरोध उप मुखिया घोषित किया गया. बाद में बीडीओ ने उन्हें प्रमाण पत्र दिया. जानकारी के अनुसार, पूर्व उपमुखिया योगेंद्र राय के विरुद्ध पंचायत के सभी वार्ड सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव लाया था. बाद में राज्य निर्वाचन आयोग ने नए सिरे से चुनाव के लिए आदेश जारी किया था. मौके पर वार्ड सदस्य विश्वनाथ पासवान, गुरिया देवी, नीतू कुमारी, रामनारायण साह, दिनेश ठाकुर, शिवचंद्र महतो, राधा कुमारी व संजू कुमारी समेत अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >