परसौनी. थाना पुलिस ने शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर बलहा मुसहरी में छापेमारी की. इस दौरान चोरी की बाइक के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार युवकों की पहचान बलहा मुसहरी निवासी राम कृपाल पासवान के पुत्र मोनू कुमार उर्फ साजन और शिवम कुमार के रूप में हुई है. पुलिस ने मौके से बाइक भी जब्त की है. थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि मोनू कुमार ने चोरी की बाइक अपने घर में छुपाकर रखी है. वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर टीम गठित कर छापेमारी की गयी और दोनों युवकों को बाइक सहित पकड़ लिया गया. जांच में सामने आया कि जब्त बाइक रीगा थाना क्षेत्र से चोरी की गयी थी. बाइक चोरी की घटना के बाद से ही पुलिस संदिग्धों की तलाश में जुटी थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
