शराब के साथ वैशाली के दो तस्कर गिरफ्तार

गाढ़ा कर्पूरी चौक के समीप एक पिकअप वैन से 20 कार्टन विदेशी शराब बरामद किया गया.

रून्नीसैदपुर. एन एच-77 के सीतामढ़ी मुजफ्फरपुर मुख्य पथ पर उत्पाद विभाग की टीम के द्वारा गाढ़ा थाना क्षेत्र के गाढ़ा कर्पूरी चौक के समीप एक पिकअप वैन से 20 कार्टन विदेशी शराब बरामद किया गया. मौके से पुलिस ने दो युवक को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार शराब तस्कर की पहचान वैशाली जिला के रविकांत कुमार गुप्ता व प्रेम कुमार चौरसिया के रूप में की गयी है. गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर उत्पाद विभाग की टीम ने मुजफ्फरपुर की ओर से सीतामढ़ी की ओर जा रही एक पिकअप वैन को रोक कर तलाशी ली. पुलिस ने वैन से 180 एम एल का 960 बोतल कुल 172 लीटर 800 मिली लीटर विदेशी शराब बरामद किया. वाहन से ही पुलिस ने दो शराब तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता पायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >