पुपरी. मद्य निषेध विभाग की टीम ने थाना क्षेत्र के भीमा मकलेश्वर गांव के समीप वाहन चेकिंग के दौरान 58 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ बाइक सवार दो तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार तस्करों की पहचान थाना क्षेत्र के मधुबनी निवासी नवल किशोर राय के पुत्र सुनील राय एवं चैनपुरा निवासी सीताराम राय के पुत्र लालबाबू राय के रुप में की गयी है. तस्करी में प्रयुक्त बाइक जब्त कर ली गयी है. इस संबंध में दारोगा मणिकांत कुमार के आवेदन पर मद्य निषेध थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. बड़हरवा बाजार से बाइक की चोरी, प्राथमिकी बाजपट्टी. थाना क्षेत्र के बड़हरवा बाजार से अज्ञात चोरों ने एक व्यक्ति की बाइक चोरी कर ली. इस संबंध में बाइक मालिक बड़हरवा निवासी नौशाद ने थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. बताया है कि वह अपनी ग्लैमर बाइक(बीआर 30 एक्स 5238) से बाजार आया था. इसी बीच उसकी बाइक चोरी हो गयी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
