369 बोतल शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

रविवार को थाना क्षेत्र के सेमुआ गांव के समीप से नेपाल से तस्करी कर लायी जा रही 11 बोरी में रखे 300 एमएल का 1230 बोतल (369 लीटर) देसी शराब के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार कर लिया.

सुरसंड. रात्रि गश्ती पर निकली भिट्ठा थाने की पुलिस ने रविवार को थाना क्षेत्र के सेमुआ गांव के समीप से नेपाल से तस्करी कर लायी जा रही 11 बोरी में रखे 300 एमएल का 1230 बोतल (369 लीटर) देसी शराब के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. जिनकी पहचान चोरौत थाना क्षेत्र के परिगामा गांव निवासी परीछन मुखिया के पुत्र फूलचंद मुखिया व रामकिसुन मुखिया के पुत्र सुधीर कुमार के रूप में हुई है. थानाध्यक्ष रविकांत कुमार ने बताया कि उनके ही नेतृत्व में बरामद शराब को जब्त कर गिरफ्तार तस्कर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करते हुए दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >