Sursand News: सुरसंड थाना पुलिस ने एनएच-227 स्थित फोरलेन चौक पर शराब के नशे में हंगामा करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है. दोनों को संध्या गश्ती के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पकड़ा.
गिरफ्तार आरोपितों की पहचान सुरसंड नगर पंचायत निवासी प्रमोद कुमार और बनौली गांव निवासी शिव पंडित के रूप में हुई है.
संध्या गश्ती के दौरान हुई कार्रवाई
थानाध्यक्ष लालकिशोर गुप्ता ने बताया कि सोमवार की शाम नियमित गश्ती के दौरान पुलिस टीम ने फोरलेन चौक पर दो लोगों को नशे की हालत में हंगामा करते पाया.
इसके बाद दोनों को हिरासत में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई.
मेडिकल जांच के बाद भेजे गए न्यायिक हिरासत में
थानाध्यक्ष के अनुसार, पीटीसी मुकेश कुमार के नेतृत्व में दोनों आरोपितों का मेडिकल परीक्षण कराया गया.
मेडिकल जांच के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. मामले में बिहार मद्यनिषेध कानून के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
