अगलगी की घटना में दो घर जल कर राख

प्रखंड क्षेत्र के चोरौत पूर्वी पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर छह हरिपुर गांव में रविवार को हुई अगलगी की घटना में महावीर साह व कारी साह के फूस का घर, अनाज, कपड़ा व बर्तन समेत अन्य सामग्री जल कर राख हो गया.

चोरौत. प्रखंड क्षेत्र के चोरौत पूर्वी पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर छह हरिपुर गांव में रविवार को हुई अगलगी की घटना में महावीर साह व कारी साह के फूस का घर, अनाज, कपड़ा व बर्तन समेत अन्य सामग्री जल कर राख हो गया. ग्रामीणों द्वारा थानाध्यक्ष सुखविंदर नैन को सूचना देने के बाद घटनास्थल पर पहुंची अग्निशमन टीम द्वारा ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया. घटना का जायजा लेने पहुंचे सीओ रमेश कुमार ने कहा कि पीड़ित परिवार को नियमानुकूल सहायता उपलब्ध कराई जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >