देशी कट्टा व कारतूस के साथ बाइक सवार दो अपराधी गिरफ्तार

स्थानीय थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पुपरी-सीतामढ़ी मुख्य पथ में आवापुर गांव के समीप से एक देशी कट्टा व एक जिंदा कारतूस के साथ बाइक

पुपरी. स्थानीय थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पुपरी-सीतामढ़ी मुख्य पथ में आवापुर गांव के समीप से एक देशी कट्टा व एक जिंदा कारतूस के साथ बाइक पर सवार दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया. एसडीपीओ अतनु दत्ता ने सोमवार को स्थानीय थाना परिसर में प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि गिरफ्तार अपराधियों की पहचान बाजपट्टी थाना क्षेत्र के बचोपट्टी निवासी उंनेश्वर मंडल के पुत्र नीतीश कुमार एवं लक्ष्मी मुखिया के पुत्र सोनेलाल कुमार के रूप में की गयी है. बताया कि गिरफ्तार किये गये अपराधियों ने पूछताछ में पिछले दिनों थाना क्षेत्र के हरिहरपुर में बाइक लूट एवं आवापुर के एक ज्वेलरी दुकान में लूट का असफल प्रयास करने में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. पुलिस सभी कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. मौके पर थानाध्यक्ष चंद्रभूषण कुमार सिंह व पुअनि मनोज कुमार समेत अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >