सहियारा में आर्म्स के साथ दो बदमाश गिरफ्तार

सहियारा थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की रात बसबिट्टी मोड़ के पास आर्म्स के साथ दो शातिर बदमाश को गिरफ्तार कर लिया.

बथनाहा. सहियारा थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की रात बसबिट्टी मोड़ के पास आर्म्स के साथ दो शातिर बदमाश को गिरफ्तार कर लिया. जिनकी पहचान थाना क्षेत्र के मटियार खुर्द गांव निवासी शिवशंकर राम के पुत्र पिंटू कुमार एवं भुतही थाना क्षेत्र के भुतही गांव निवासी रामबाबू राय के पुत्र गोविंद कुमार के रुप में की गयी है. थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने इसकी पुष्टि की है. बताया कि गिरफ्तार बदमाशों के पास से एक देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस एवं बिना निबंधन नंबर की प्लैटिना बाइक बरामद की गयी है. दोनों गिरफ्तार अपराधकर्मी इलाके में किसी बड़ी आपराधिक घटना की तैयारी कर रहे थे. सूचना पर एएसआइ प्रमोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस गश्ती टीम ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया. इस संदर्भ में थाने में आर्म्स अधिनियम समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. गिरफ्तार दोनों बदमाशों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >