ट्रैक्टर की टक्कर में बाइक सवार दो युवक जख्मी, दोनों मुजफ्फरपुर रेफर

महिंदवारा थाना क्षेत्र के वासुदेव विशनुपुर गांव में मंगलवार को एक बाइक व ट्रैक्टर के बीच आमने सामने की टक्कर में बाइक सवार दो युवक गंभीर रुप से जख्मी हो गया.

रून्नीसैदपुर. महिंदवारा थाना क्षेत्र के वासुदेव विशनुपुर गांव में मंगलवार को एक बाइक व ट्रैक्टर के बीच आमने सामने की टक्कर में बाइक सवार दो युवक गंभीर रुप से जख्मी हो गया. जख्मी युवक की पहचान वासुदेव विशनपुर गांव निवासी नरेंद्र साह के करीब 20 वर्षीय पुत्र सुंंदन कुमार उर्फ चंदन कुमार एवं पटना निवासी रामवृक्ष साह के पुत्र रौशन कुमार साह के रूप में की गयी है. बताया जाता है कि दोनों युवक बाइक पर सवार होकर गांव के ही चौक से घर लौट रहे थे. स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को डायल 112 पर घटना की सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा दोनों जख्मी को इलाज के लिये रून्नीसैदपुर सीएचसी में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों जख्मी की नाजुक स्थिति देख चिकित्सकों ने उन्हें एसकेएमसीएच, मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >