सुरसंड. इंडो-नेपाल बॉर्डर पर गश्त लगा रहे भिट्ठा कैंप के 51वीं बटालियन के एसएसबी जवानों ने बुधवार को पिलर संख्या 300/6 (4) के समीप भारतीय क्षेत्र से नेपाल में प्रवेश करने के दौरान करीब 90 हजार मूल्य के विभिन्न प्रकार के कीमती कपड़ों के साथ दो बाइक सवार तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार तस्कर की पहचान भिट्ठा थाना क्षेत्र के श्रीखंडी भिट्ठा गांव निवासी नागे मुखिया के पुत्र राजकुमार व सुरसंड थाना क्षेत्र के बनौली वार्ड संख्या आठ निवासी दीनानाथ प्रसाद के पुत्र कुंदन कुमार के रूप में हुई है. इन दोनों तस्कर के बाइक पर लदी 179 पीस कीमती फैंसी साड़ी, रेडीमेड का एचडी शमीमा ड्रेसेज 85 पीस. शाहिद ड्रेसेज 113 पीस व रुबीना ड्रेसेज 89 पीस बरामद किया गया. जब्त कपड़े व ज 1 प-4145 व बीआर 55-3705 नंबर की दोनों बाइक के साथ गिरफ्तार दोनों तस्कर को सीतामढ़ी सीमा शुल्क कार्यालय के हवाले कर दिया गया है. एसएसबी भिट्ठा कैंप इंचार्ज बाबूसाहेब सिंह ने बताया कि गांव-गांव में घूमकर कपड़े का फेरी करने के बहाने तस्कर भारत से नेपाल में प्रवेश करने का प्रयास कर रहा था. जिसे जवानों ने पकड़ लिया. एसएसबी द्वारा की गयी पूछताछ में उक्त दोनों तस्कर ने जब्त किये गये कपड़े को नेपाल पहुंचाने की बात कबूली है. उन्होंने बताया कि भारत नेपाल सीमा पर तस्करों के विरुद्ध एसएसबी का अभियान लगातार जारी रहेगी. गश्ती दल में हेड कांस्टेबल विजय प्रताप के अलावा एसएसबी के चार जवान शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
