शराब तस्करी मामले का दो आरोपित गिरफ्तार

भिट्ठा थाने की पुलिस ने रविवार की रात दरभंगा व वैशाली जिले में छापेमारी कर शराब जब्ती मामले में फरार दो आरोपितों को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया.

सुरसंड. भिट्ठा थाने की पुलिस ने रविवार की रात दरभंगा व वैशाली जिले में छापेमारी कर शराब जब्ती मामले में फरार दो आरोपितों को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि प्रशिक्षु पुअनि रजनीश कुमार के नेतृत्व में दरभंगा जिले के लहेरियासराय थानांतर्गत इमामबाड़ी वार्ड संख्या 40 निवासी देवेंद्र साह के पुत्र अमित राज को जबकि वैशाली जिले के राजापाकड़ थानांतर्गत बनबिरा वार्ड संख्या तीन निवासी हरेकिशुन साह के पुत्र विजय साह को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार

सुरसंड. स्थानीय पुलिस ने रविवार की शाम थानांतर्गत हरारी दुलारपुर गांव के समीप एनएच 227 पर चोरी की बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष धनंजय कुमार पांडेय ने बताया कि पुअनि पंकज कुमार के नेतृत्व में सुरसंड नगर पंचायत वार्ड संख्या एक निवासी महावीर साह के पुत्र गौतम कुमार को बीआर 05एए 3779 नंबर की चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VINAY PANDEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >