ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, एक की मौत

नगर थाने के शिवहर टू पिपराही रोड में कोठियां चौक के पास रविवार को सड़क दुघर्टना में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये.

शिवहर: नगर थाने के शिवहर टू पिपराही रोड में कोठियां चौक के पास रविवार को सड़क दुघर्टना में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. मुजफ्फरपुर के सिवाईपट्टी थाने के टेंगरारी गांव निवासी विलास दास के पुत्र ठेकेदार सुरेन्द्र दास (35) और मेहीचंद्र साह के पुत्र सुरेन्द्र साह (34) दोनों नेपाल से घर लौट रहे थे. कोठियां चौक के पास विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने बाइक में ठोकर मार दी. उसपर सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना पाकर नगर थाना के एसआई रामायण कुमार पुलिस बलों के साथ पहुंचे. दोनों को इलाज के लिए सरोजा सीताराम सदर अस्पताल भेज दिया. वहां चिकित्सकों ने सुरेन्द्र दास को मृत घोषित कर दिया. सुरेन्द्र साह को रेफर कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >