पुपरी में शान से लहराया तिरंगा, अनुमंडल कार्यालय से स्कूलों तक मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

पुपरी और इसके आसपास के इलाकों में 80वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति के रंग में डूबा रहा. अनुमंडल मुख्यालय, न्यायालय, सरकारी व निजी संस्थानों में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर देश का गौरव मनाया गया.

Pupri News: अनुमंडल मुख्यालय पुपरी समेत आसपास के क्षेत्रों में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया. अनुमंडल कार्यालय, न्यायालय, सरकारी व गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों, पंचायत भवनों, स्वयंसेवी संस्थानों, राजनीतिक दलों के कार्यालयों और विभिन्न सामाजिक संस्थानों में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी गयी.

न्यायालय और अनुमंडल कार्यालय में हुआ ध्वजारोहण

अनुमंडल व्यवहार न्यायालय परिसर में न्यायाधीश कुमार प्रभाकर ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर सलामी दी. इसके बाद अनुमंडल कार्यालय में एसडीओ गौरव कुमार ने तिरंगा फहराया और राष्ट्रध्वज को सलामी दी.

बार एसोसिएशन में अध्यक्ष सह अधिवक्ता रविंद्र कुमार झा ने झंडोत्तोलन किया. रेडक्रॉस कार्यालय, बाजार समिति और नागेश्वरनाथ शिवलिंग ट्रस्ट में भी एसडीओ गौरव कुमार ने ध्वजारोहण किया. डीएसपी आवास पर एएसपी सह एसडीपीओ सुनीता कुमारी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया.

फोटो - झंडा को सलामी देते एसडीओ व अन्य. | Prabhat Khabar Network

सरकारी कार्यालयों और संस्थानों में भी लहराया तिरंगा

प्रखंड सह अंचल कार्यालय में प्रमुख मनोज कुमार, पीएचसी में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. कफील अख्तर अंसारी, नगर परिषद कार्यालय में सभापति ब्रजेश कुमार जालान तथा पुलिस निरीक्षक सह थाना परिसर में थानाध्यक्ष रामशंकर कुमार ने झंडोत्तोलन किया.

आरडब्ल्यूडी कार्यालय में कार्यपालक अभियंता अरविंद कुमार, राष्ट्रीय विचार मंच कार्यालय में अध्यक्ष प्रो. नवल किशोर सिंह और समता सेवा केंद्र में सचिव सुदिष्ट कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया.

मदरसा रिजिविया गरीब नवाज और जनकपुर रोड रैंक प्वाइंट पर पूर्व मुखिया मो. इसरारुल हक पप्पू ने ध्वजारोहण किया. बीआरसी कार्यालय में प्रभारी बीईओ आशुतोष कुमार ने तिरंगा फहराया.

शिक्षण संस्थानों में भी मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

प्रोजेक्ट बालिका उच्च +2 विद्यालय में प्रधानाध्यापक नवीन कुमार, +2 एलएम उच्च विद्यालय में प्रधानाचार्य नीरज कुमार, महिला महाविद्यालय जनकपुर रोड में प्राचार्या डॉ. रीता कुमारी तथा सरस्वती विद्या मंदिर में अध्यक्ष प्रो. राजेंद्र प्रसाद सिंह ने ध्वजारोहण किया.

डीएवी पब्लिक स्कूल में पूर्व सांसद सीताराम यादव और प्राचार्य अमित राज उपाध्याय ने तिरंगा फहराया. डीपीएस में निदेशक डॉ. आरएच उजाला, गुरुकुल विद्या मंदिर में डॉ. ओमप्रकाश व केदार प्रसाद, निराला विद्या मंदिर में गणेश कुमार निराला, सन साइंस इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में श्याम सुंदर कुमार और यूनिक एकेडमी में निदेशक राहुल चौधरी ने झंडोत्तोलन किया.

इसके अलावा आवासीय सीतास्थली में नरेंद्र नारायण प्रसाद, डिवाइन ग्लोरी पब्लिक स्कूल में प्रधानाध्यापक अभय कुमार, सत हेनरी पब्लिक स्कूल में निदेशक निधी जायसवाल, शिक्षांजलि में सुनील कुमार झा, श्री विद्यांजलि में गोविंद जालान, श्री शिक्षांजलि में केशव देव ठाकुर, ज्ञानलोक पब्लिक स्कूल में निदेशक राजेश कुमार कर्ण और ज्ञान भारती में प्रधानाचार्य एसके सुमन ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया.

फोटो - झंडा को सलामी देते एसडीओ व अन्य. | Prabhat Khabar Network

मध्य विद्यालय पोखरभिरा में प्रभारी प्रधानाध्यापक मंदीरा कुमारी, मध्य विद्यालय मारवाड़ी में प्रधानाध्यापक अजय कुमार ठाकुर, मध्य विद्यालय बौरा में प्रधानाध्यापक परमानंद मंडल, प्राथमिक विद्यालय दीनदयाल नगर में अनिल कुमार ठाकुर, प्राथमिक विद्यालय धर्मपुर में प्रधानाध्यापक विक्की कुमार, मध्य विद्यालय भीमा ससौला में रामनरेश राय और माध्यमिक विद्यालय मौलानगर में जितेंद्र दास ने झंडोत्तोलन किया.

राजनीतिक दलों के कार्यालयों में भी फहराया तिरंगा

भाजपा ग्रामीण मंडल पूर्वी में अध्यक्ष रमण कुमार, पश्चिमी मंडल में अध्यक्ष रामबहादुर दास और नगर मंडल में अध्यक्ष रंधीर चौधरी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया. कांग्रेस कार्यालय में अध्यक्ष मो. मोतिउर रहमान उर्फ आलमगीर, जदयू कार्यालय में अध्यक्ष वली अहमद खान तथा राजद कार्यालय में अध्यक्ष जयनारायण राय ने झंडोत्तोलन किया.

कलवार युवा मंच कार्यालय में अध्यक्ष सचिन गौरव ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर सलामी दी.

पंचायतों में भी देशभक्ति का माहौल

अनुमंडल क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों में भी स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया. बलहा मकसूदन पंचायत में मुखिया उषा यादव, हरदिया में मुखिया राजन कुमार, आवापुर उत्तरी में जमालुद्दीन दानिश, बछाड़पुर में मो. हसमत अली उर्फ फूलबाबू और गंगटी में मुखिया इसरत जहां ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया.

इसके अलावा विभिन्न पंचायतों और सामाजिक संस्थानों में जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों ने तिरंगा फहराकर राष्ट्रीय पर्व मनाया. पूरे अनुमंडल क्षेत्र में दिनभर देशभक्ति का माहौल बना रहा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Baidnath thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >