टॉप 10 अपराधी मध्य प्रदेश में गिरफ्तार

एसपी अनंत कुमार राय ने कहा कि पिछले एक वर्षों से फरार चल रहे शिवहर जिला के टॉप 10 अपराधी एवं 10 हजार रुपये का ईनामी अपराधी लक्ष्मी साह को शिवहर पुलिस ने मध्य प्रदेश से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

शिवहर: एसपी अनंत कुमार राय ने कहा कि पिछले एक वर्षों से फरार चल रहे शिवहर जिला के टॉप 10 अपराधी एवं 10 हजार रुपये का ईनामी अपराधी लक्ष्मी साह को शिवहर पुलिस ने मध्य प्रदेश से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. उन्होंने ने बताया कि वर्ष 2022 के 4 अक्टूबर को तरियानी थाना क्षेत्र अंतर्गत घुसुकपुर गांव निवासी राज नारायण साह के पुत्र लक्ष्मी साह के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत तरियानी थाना में कांड दर्ज है. कहा कि पिछले एक वर्षों से फरार चल रहे शिवहर जिला के टॉप 10 अपराधी एवं 10 हजार रुपये का ईनामी व आर्म्स एक्ट के अभियुक्त लक्ष्मी साह को शिवहर पुलिस ने मध्य प्रदेश के सतना जिला अंतर्गत कुलगावा थाना के राम टेकरी गांव से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >