सीतामढ़ी. पुनौरा थाने की पुलिस ने गुरुवार की देर शाम गौशाला चौक के पास छापेमारी कर 755 मिली शराब के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार तस्करों की पहचान संजीव नगर निवासी मोहन कुमार, पुनौरा निवासी अन्नु कुमार एवं रीगा थाना क्षेत्र के चोटाही गांव निवासी प्रमोद राय के रुप में की गयी है. थानाध्यक्ष रमण राज ने इसकी पुष्टि की है. बिहार मद्य निषेध व उत्पाद अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार तीनों व्यक्तियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. तालाब से बुर्जुग का शव बरामद, डूबने की आशंका परिहार. थाना क्षेत्र के नरफोरा गांव में पुलिस ने शुक्रवार को तालाब से एक वृद्ध व्यक्ति का शव बरामद किया है. मृतक की पहचान गांव के 58 वर्षीय नथुनी सदा के रुप में की गयी है. पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल, सीतामढ़ी भेज दिया. डूबने से मौत की आशंका जतायी जा रही है. जानकारी के अनुसार, नथुनी सदा बुधवार को घर से निकले थे. देर रात तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की. दो दिनों तक परिजन उन्हें खोजते रहे. शुक्रवार को गांव के बाहर स्थित तालाब में उनका शव दिखायी दिया. स्थानीय लोगों ने परिजनों को सूचना दी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
