अगलगी मे तीन दुकानें जलकर राख,लाखों का नुकसान

बसंतपट्टी चौक पर गुरुवार की अहले सुबह अचानक लगी आग से तीन दुकानें पूरी तरह जलकर राख हो गयी हैं.जिसमें लाखों की संपत्ति के नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है.

पुरनहिया : बसंतपट्टी चौक पर गुरुवार की अहले सुबह अचानक लगी आग से तीन दुकानें पूरी तरह जलकर राख हो गयी हैं.जिसमें लाखों की संपत्ति के नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है. ग्रामीणों नेआग बुझाने का प्रयास किया.लेकिन वे सफल नहीं हो सके. घटना की सूचना पर अग्निशमन विभाग की गाड़ी घटनास्थल को पहुंचकर जब तक आग पर काबू पाता कि उससे पहले ही पूरी दुकानें जलकर खाक हो गयीं. आग सबसे पहले बसंतपट्टी निवासी किराना व्यवसायी मोहनलाल पड़ित की दुकान में लगी. जिससे दुकान में रखा किराना का सारा सामान सहित कोल्ड ड्रिंक भी जलकर राख हो गया. इसके बाद आग की लपटों ने बगल के राहुल कुमार की अंडा की दुकान एवं सिकंदर सहनी की मछली की दुकान को भी अपनी चपेट में ले लिया. जिससे लगभग पच्चास हजार की मछली बर्बाद हो गयी. अगलगी से अंडा दुकान में करीब 1 लाख व किराना दुकानदार को करीब ढाई लाख के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है. बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लगने की संभावना व्यक्त की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

VINAY PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >