खेल अब गांव की ओर : प्रत्येक ग्राम पंचायतों में होगा खेल क्लब

खेल संस्कृति के सर्वांगीण विकास के लिए जिले के सभी पंचायतों में खेल क्लब का गठन होगा. इसके लिए खेल विभाग ग्राम पंचायतों में क्लब का गठन के लिए पंजीकरण का अवधी 28 फरवरी निर्धारित किया हैं.

डुमरा. खेल संस्कृति के सर्वांगीण विकास के लिए जिले के सभी पंचायतों में खेल क्लब का गठन होगा. इसके लिए खेल विभाग ग्राम पंचायतों में क्लब का गठन के लिए पंजीकरण का अवधी 28 फरवरी निर्धारित किया हैं. 25 फरवरी के रिपोर्ट के अनुसार, जिले के कुल 258 पंचायतों में अबतक 255 पंचायतों ने क्लब गठन के लिए खेल विभाग के पोर्टल पर निबंधन कराया है. वहीं, सोनबरसा प्रखंड के तीन पंचायतों ने अबतक निबंधन नहीं कराया है. जिसमें इंदरवा, मढ़िया व सिंहवाहिनी पंचायत शामिल है. — डीएम के निर्देश पर बढ़ा निबंधन की संख्या

खेल क्लब के निबंधन को लेकर गत 15 सितंबर से पोर्टल शुरू किया गया था, लेकिन फरवरी के प्रथम सप्ताह तक निबंधन की स्थिति संतोषजनक नहीं था. डीएम रिची पांडेय ने इसको लेकर नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी बीडीओ व बीपीआरओ को गत 17 फरवरी को पत्र भेजकर तीन दिनों के अंदर शत-प्रतिशत खेल क्लब के गठन के लिए निबंधन कराना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. डीएम के निर्देश पर अबतक 255 पंचायतों में क्लब गठन का निबंधन कराया गया है.

— पंचायत खेल क्लब के लिए आवश्यक निर्देश

• जिले के प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक खेल क्लब होगा

• क्लब फुटबॉल, कबड्डी, वॉलीबॉल, हॉकी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, कुश्ती, चेस, कैरम, खो-खो, टेबल-टेनिस व क्रॉसवर्ड में से किसी एक या अधिक खेलो से जुड़ा हो

• क्लब के सदस्यों की आयु 14 वर्ष से 45 वर्ष तक हो

• क्लब में महिला व पुरुष दोनों की होनी चाहिए भागीदारी

• क्लब के शासी निकाय व पदाधिकारियों का समुचित गठन हो

• क्लब के शासी निकाय व पदाधिकारियों में शारीरिक शिक्षक, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाडी व एनआइएस प्रशिक्षक में से एक होना चाहिए

— क्या कहते हैं अधिकारी

खेल का सर्वांगीण विकास को लेकर खेल विभाग के स्तर से सभी पंचायतों में खेल क्लब का गठन होना हैं. इसके तहत अभी खेल का मैदान व प्रशिक्षक समेत अन्य बिंदुओं पर विभाग को समेकित रिपोर्ट भेज दिया गया हैं. निबंधन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद विभागीय स्तर से जारी मार्गदर्शिका के अनुरूप इस दिशा में अग्रतर कार्रवाई किया जायेगा.

बिरजू दास, उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >